Monday, 3 December 2018

india news today in hindi


india news today in hindi

https://thelatesthindinews.com/

कहते है की आप जितना ज्यादा रिजेक्ट होते है तो उतना ही ज्यादा आपके सफल होने की सम्भावनाये बढ़ जाती है क्योकि रिजेक्शन आपको पहले से बेटर बनाता है| जब इंसान किसी रिजेक्शन को दिल में ना लेकर ये सोचता है की उसके पास इससे बड़ा मौका आएगा तब वह जैक मा बन जाता है| ये कहानी बताती है की कैसे तीस बार नौकरी से रिजेक्ट होने के बाद जैक मा बन गए एशिया के सबसे अमीर आदमियों में से एक|

शरुआत कोई खास नहीं- जैक मा गरीब परिवार का एक लड़का जिसे अंग्रेजी बोलने का बहुत शौक था लेकिन चाइना में ये भाषा सिखाई नहीं जाती थी| तो उसने पकड़ा उसके गाँव के आसपास घूमने आने वाले विदेशी नागरिको को और शर्त हुई वो इन नागरिको को फ्री में गाइड करेगा और बदले में उसे अंग्रेजी सिखाई जाएगी| डील पक्की हुई और यही से जैक ने अंग्रेजी सीखी| जैक के इन्ही पर्यटक दोस्त में से एक ने इन्हें जैक नाम दिया क्योकि इससे पहले ये मा यून हुआ करते थे| इसके बाद अंग्रेजी में ग्रेजुएशन किया| इसके बाद उन्होंने ट्रांसलेटर सेंटर खोला जिसमे अंग्रेजी से चाइनीज और चाईनीज से अंग्रेजी भाषा में ट्रांसलेट किया जाता था|



येलो पेजेस से अलीबाबा- जब साल 1996 में उन्होंने येलो पेजेस खोला तो सबके पास इन्टरनेट नहीं था| इसके तीन साल बाद अपने 17 दोस्तों के साथ मिलकर साठ हजार डालर का जुगाड़ किया और खोल दिया अलीबाबा| कहते है की अलीबाबा का नाम उन्हें ऐसे सूझा की वो गली गली जाकर लोगो से पूछते थी की क्या आप अलीबाबा को जानते थे तो सबने कहा हाँ| उन्हें लगा इसे सब जानते है और मिल गया कंपनी का नाम|



अलीबाबा- ‘अली बाबाचीन और बाकी देशों के निर्यातकों को दुनियाभर की कंपनियों से जोड़ती है| अलीबाबा टाओबाओ डॉट कॉम भी चलाती है| ये चीन की सबसे बड़ी शॉपिंग वेबसाइट है| अली बाबा ने आने वाले सालों में अपनी पहुंच पेमेंट वेबसाइट तक भी बनाई है| उन्होंने जब अली पे नाम से वेबसाइट शुरू की तो लोगो ने कहा की ये नहीं चलेगा लेकिन आज के समय पर अली पे के लगभग अस्सी करोड़ यूजर है|



कैसे काम करता है- अलीबाबा लिस्टिंग के कोई पैसे नहीं लेती है| वो कंपनी को सीधे आम इंसानों से जोडती है| आप जाइए अपनी कंपनी को अलीबाबा में रजिस्टर कीजिए और अपना सामान बेचने लग जाइए| बस अलीबाबा आपको अपनी जगह देता है और उस जगह लगने वाले विज्ञापनों से पैसा कमाता है| पूरा सिस्टम ऑनलाइन है इसीलिए किसी को कोई सेट-अप करने की जरूरत नहीं होती है| आप वेलेंटाइन पर सबसे अधिक शौपिंग करते होगे लेकिन अलीबाबा ने सिंगल्स डे 11 नवम्बर को शौपिंग डे बनाया और ये कंपनी हर साल अपना ही रिकॉर्ड तोडती है| आज जैक मा कुल संपत्ति भारत के रक्षा वजट से दो हजार करोड़ उर्पय एज्यादा है यानी की 2 लाख 62 हजार करोड़ रुपये|



ये बाते भी जान लो- जैक ने एक इंटरव्यू में कहा की जब केएफसी चाइना आया था तो चौबीस लोगो में वो अकेले रिजेक्ट हुए और बाकी 23 लोग रख लिए गए| इसके अलावा हॉवर्ड में लगभग दस बार अप्लाई किया लेकिन रिजेक्ट हो गया| कंपनी में 47 फीसदी महिलाये है| हर साल सालाना फंक्शन में जैक पॉप सिंगर का रूप ले जाकर जाते है और अपने कर्मचारियों का मनोरंजन करते है| उनका कहना है की टीम खुश रहेगी तो मैं तरक्की करूंगा| जैक कहते है की अगर आप दस हजार करोड़ डालर है तो इसका मतलब की ये वो भरोसा है जो समाज ने आपके ऊपर किया है|



जैक मा आजकल मार्शल आर्ट सीख रहे है| इसके साथ साथ अब वो अलग अलग देशो के राष्ट्राध्यक्षो से मिल रहे है और बहुत ही जल्द अलीबाबा आपको अपने देश में देखने को मिलेगा|

No comments:

Post a Comment

interesting hindi news

the latest hindi news https://thelatesthindinews.com/author/admin/ अनोखा शहर जहाँ सर्दियों में 40 दिन सूरज नहीं निकलता , गर...