Monday, 22 October 2018

interesting hindi news - thelatesthindinews.com - अमेरिका-जाने-का-मौका-छोड़क/

अमेरिका जाने का मौका छोड़कर शुरू की शू पोलिश की कंपनी, आज करोड़ का है टर्नओवर

अमेरिका जाने का मौका छोड़कर शुरू की शू पोलिश की कंपनी, आज करोड़ का है टर्नओवर
अक्सर माँ बाप अपने बच्चे को कहते नजर आते है की अगर सही से पढाई नहीं करोगे तो जिंदगीभर जूता पोलिश करना और तुमको वो भी कोई नौकरी नहीं देगा| लेकिन जो माँ बाप संदीप गजकस के बारे माँ जानते है वो ऐसा नहीं कहेगे क्योकि इस लड़के ने जूता पोलिश करते करते ऐसी कंपनी बनाई जिसका सालाना टर्नओवर पांच करोड़ का है| ये कहानी है मुंबई के संदीप गजकस की|

शुरुआत– संदीप का जन्म मुंबई में हुआ और उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और बाद में इंजीनियरिंग की और फिर अमेरिका जाने का मौका हाथ लगा| माँ बाप बहुत खुश हुए की अमेरिका चले जाने से घर की स्थिति बेहतर हो जाएगी और हर अतराफ़ नाम होगा लेकिन संदीप ने अमेरिका जाने का फैसला टाल दिया| दरअसल उसी कई जगह हमले हो रहे थे जिसके चलते उन्होंने या प्लान कैंसिल कर दिया| अब संदीप के मन में नौकरी करना था ही नहीं वो खुद का धंधा करना चाहते थे तो उन्हें आईडिया आया ऐसा जिसके बारे में कोई नहीं सोच पाया|

दा शू लौंड्री कंपनी– साल 2003 में संदीप को विचार आया की कितने सlरे ऐसे जूते होते है जो सही से पोलिश नहीं होते है और ना ही इनकी सही कीमत लगाई जाती है| बस इसी विचार ने एक कंपनी खडी कर दी| संदीप ने इसी साल एक कंपनी शुरू की और पैसा लिया घरवालो से जो उन्होंने मेहनत से बचा के रखा था| १२ हजार रुपये से इस कंपनी की शुरुआत की और कहते है की ये कंपनी बाथरूम में हुआ करती थी| संदीप ने बड़े बड़े ब्रांड्स से सम्पर्क किया और उनकी शू पोलिशिंग का काम लिया| नाइके, बाटा, एडीडास जैसी बड़ी बड़ी कम्पनियों के आर्डर उन्हें मिलने लगे| देखते देखते संदीप का बिजनस तरक्की करने लगा और आज उनकी कंपनी की सालाना कमाई लगभग पांच करोड़ रुपये है| आज वो बड़े बड़े उद्यमियों में गिने जाते है|

क्या कहते है संदीप– संदीप का कहना है की मैं हमेशा कुछ अलग करने के बारे में सोचता था| जब मैंने ये बात अपने रिश्तेदारों को बताई तो वो हसने लगे और बोले की ये कोई काम नहीं होता है और जब तुम्हे यही करना था तो तुमने पढाई क्यों की और शुरू से ही ये काम क्यों शुरू नहीं किया| मेरे घरवाले भी कई दिनों तक मेरे खिलाफ रहे लेकिन बाद में साथ आ गए| संदीप की कहानी इतनी रोचक है की उसे सुनने के बाद हर कोई उनका फैन बन जाता है| आज बड़े बड़े चैनल्स उनका इंटरव्यू करने आते है और उनसे मिलने लोग आते है| मुंबई के अँधेरी इलाके से शुरू हुई “दा शू लौंड्री कपंनी” आज भारत के अलग अलग शहरो में है| संदीप ने इस कंपनी की फ्रेंचाइजी बाटनी भी शुरू कर दी है| दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गोरखपुर जैसे बड़े बड़े शहरो में इस कम्पनी के आउटलेट है| संदीप की कहानी हमे बताती है की कैसे अपने सपनो को जिया जाए| कैसे घरवालो और रिश्तेदारों को गलत साबित करना चहिये और कैसे अपने दमपर वो काम करना चहिये जो आप सच में करना चाहते है|

No comments:

Post a Comment

interesting hindi news

the latest hindi news https://thelatesthindinews.com/author/admin/ अनोखा शहर जहाँ सर्दियों में 40 दिन सूरज नहीं निकलता , गर...