दिवाली शौपिंग में ध्यान रखे ये बाते, बचेंगे खूब पैसे

दिवाली एक ऐसा त्यौहार है जिसमे हमारे घर में हर तरफ ख़ुशी का माहौल होता है| एक महीने पहले से इसकी तैयारियां शुरू हो जाती है और कई सारी नई चीजे हम अपने घर में लाते है| कई बार देखा जाता है की जब हम दिवाली के बाद हिसाब लगाते है तो हमे लगता है की हमारा बहुत पैसा खर्च हो गया| इस अधिक खर्च से बचने के लिए आप दिवाली के समय जब सामान खरीदे तो ऐसी बाते ध्यान रखे-
- लिस्ट बनाये
सबसे पहले आप उन सामानों की लिस्ट बनाये की आपको क्या क्या चीजे लेनी है और उन्हें लिखे| लिखने के बाद उन्हें देखे की ये सामान कितने के पड़ रहे है और इन सबको खरीदने में कितना अधिक पैसा खर्च होने वाला है| आप जब ऐसी लिस्ट बना लेगे तो आपके सामने आपकी जरूरते एक साथ आ जाएगी|
- जरूरत समझे
लिस्ट बनाने के बाद आप देखे की कौन सा सामान जरूरी है कौन सा नहीं| कई बार हम बहुत कुछ ऐसा ले आते है जो की हमे लेना नहीं होता है| इसीलिए आप लिस्ट बनाये और देखे की कौन सा सामान आपको सच में चहिये और जो सामान जरूरी हो उसे सबसे पहले अंडरलाइन करे और फिर बाकी सामानों को लिस्ट से काट दे| ऐसे में कही ना कही आपके पैसे बचेगे|
- ऑफर्स में ना पड़े
दिवाली में हमारा अधिक खर्चा या यूं कहे की जरूरत से ज्यादा खर्चा हो जाता है क्योकि हम ऑफर्स के चक्कर में कुछ भी खरीदने लगते है| आप ऑफर्स के चक्कर में न पड़े और छूट देखकर अपना पैसा बर्बाद ना करे| ये आते जाते रहते है और इनसे आपको कोई फर्क नहीं पड़ना चहिये| इस तरीके से आप बहुत अधिक पैसा बचा सकते है|
- ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों देखे
अगर आप कोई ऐसी चीजे देख रहे है जो बहुत अधिक महगी है तो आप उसे ऑनलाइन और ऑफलाइन कम्पेयर करे और इसके बाद खरीदे| कई बार ऐसा होता है की कुछ चीजे ऑनलाइन सस्ती होती है तो कुछ चीजे ऑफलाइन सस्ती होती है तो ऐसे में आप दोनों जगह देख ले और इसके बाद जहाँ सस्ती हो वहां से ले जिससे आप खूब पैसे बचा सकते है|
- फालतू के गिफ्ट्स
दिवाली में जिसे चाहे फालतू के गिफ्ट्स देते रहते है और इन्ही का वजट बहुत अधिक हो जाता है और ऐसे में हमारा पूरा आगे का महीना गड़बड़ होने लगता है| आप फालतू के गिफ्ट्स देने से बचे और इन्हें खरीदे ही नहीं| ऐसे में आपके पैसे बचेगे|
- पटाखे
ये ऐसा सामान है जो हम चाहे कितने का भी खरीद ले संतोष नहीं होता है और ऐसे में हमारे पैसे बर्बाद हो जाते है| आप पटाखे खरीदते है और वो आप जला नहीं पाते है और फिर वो पड़े पड़े बेकार होने लगते है| आप जरूरत के हिसाब से कम मात्रा में पटाखे लाये और फिर उन्हें जलाये| अगर आप ऐसा करेगे तो आपके खूब सारे पासे बच जायेगे क्योकि इसमें हम खूब पैसा उड़ा देते है जो की हम बचा सकते है|
No comments:
Post a Comment