Monday, 22 October 2018

Latest news update in Hindi - thelatesthindinews.com (क्या-आप-जानते-है-भारत-की-वो)

क्या आप जानते है भारत की वो जगह जहाँ सबसे पहले पड़ती है सूर्य की किरणें


सूर्योदय हम सबको बहुत पसंद होता है| सूरज की सुबह की पहली किरण जब अपनी लालिमा लेकर धरती पर आती है तो हम सबके मन में ख़ुशी की लहर आती है| यह सकारात्मकता का भाव अपने साथ लेकर आती है| लेकिन आपने कैसे मान लिया की सूरज की पहली किरण आपके शहर में आई है| दुनिया में सूरज की सबसे पहली किरण कहाँ पड़ती है शायद आप नहीं जानते होगे तो हम बता देते है की वो जगह हमारे भारत में ही है|

ये है वो जगह- जहाँ सूर्य से आने वाली सबसे पहली किरण पड़ती है यानी की सूर्य की किरण धरती में जहाँ सबसे पहले पड़ती है वो जगह हमारे भारत में स्थित है और ये अरुणांचल में है| इसका नाम ही अरुण और अंचल यानी की सूर्य का आँचल जहाँ सबसे पहले सूर्य अपनी किरणें भेजता है| अरुणाचल प्रदेश की डोंग वैली नामक जगह में है देवांग घाटी जहाँ सूरज की रौशनी सबसे पहले पड़ती है| इस रौशनी को देखने के लिए हजारो की संख्या में लोग यहाँ आते है| देश ही नहीं बल्कि विदेशो से भी लोग इसे देखने के लिए आते है और जनवरी के मौसम में यहाँ बहुत अधिक भीड़ होती है| यह जगह समुदंर तल से लगभग 2655 मीटर की उचाई में है और यह लोहित जिले की मैकमोहन लाइन के बहुत करीब है|

देश में दोपहर तो यहाँ रात- एक बात और है की जैसे सूरज की सबसे पहली किरण यहाँ पड़ती है उसी तरह देश में सबसे पहले अँधेरा भी यही होता है| जब हमारे और आपके यहाँ शाम के चार बज रहे होते है तो यहाँ रात हो जाती है| अरुणाचल एक ऐसी जगह है जहाँ सबसे पहले सूर्य की किरणें पड़ती है और सबसे पहले रात होती है| मान लीजिए की आपके यहाँ 12 बजे है तो वहां 4 बजे के जैसे धूप होती है और जब आपके यहाँ शाम के चार बजते है तो वहां रात हो जाती है| यहाँ पर सूरज सुबह के चार बजे उग जाता है और शाम के चार बजे अस्त भी हो जाता है| यहाँ पर वायुमंडल में दवाब की वजह से ऐसा होता है|

सबसे सुंदर जगह- जब सुबह यहाँ सूर्योदय होता है उस समय आप इसे दुनिया की सबसे सुंदर जगह कह सकते है| एक जगह जहाँ सबसे पहले सूर्य की किरणें आई हो और बाकी दुनिया में अँधेरा छाया हो| साल में कम से कम लाखो की संख्या में पर्यटक यहाँ आते है और इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश करते है| अधिक भीड़ होने की वजह से यहाँ पुलिस की सुरक्षा भी बहुत अधिक रहती है| आपको इस जगह एक बार जरूर जाना चहिये| एक ऐसी जगह को देखने के लिए जब दूसरे देशो से लोग आ सकते है तो हम अपने देश में रहते हुए इस सुंदर और मनमोहक जगह को देखने तो एक बार जरूर जा सकते है| सूरज की रौशनी के हिसाब से अब यहाँ का जनजीवन भी हो गया है और लोग अपना काम इसी समय के अनुसार करने लग गए है|

No comments:

Post a Comment

interesting hindi news

the latest hindi news https://thelatesthindinews.com/author/admin/ अनोखा शहर जहाँ सर्दियों में 40 दिन सूरज नहीं निकलता , गर...